रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन की एक साधारण सभा कल देर शाम मुरादाबाद रोड स्थित होटल पिंड बलूची में बार के अध्यक्ष एडवोकेट पी.के.चावला की अध्यक्षता में आयोजित हुई, सभा का संचालन बार के सचिव एडवोकेट पी.के. भांडा ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष पी.के.चावला ने कहा कि अब हमारी रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन एक पंजीकृत एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध एक शक्तिशाली संगठन के रूप में अधिवक्ताओं की सेवा में कार्यशील व प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बार को पंजीकृत कराने से लेकर इसको बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन से सम्बद्ध कराने हेतु बनाई गई कमेटी के चैयरमेन अज़ीम इक़बाल खां एवं आशीष कमथानियाँ एडवोकेट विशेष बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के साथ कोई भी अनावश्यक उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। अधिवक्ता बंधु अपना कार्य पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से पूर्ण करें उन्हें कहीं भी कोई मुश्किल या कोई परेशानी का सामना करना पड़े तो वो बार के समक्ष अपनी समस्या रखें उसका शत प्रतिशत समाधान कराया जाएगा।
सभा मे उपस्थित अधिवक्ताओं ने GST विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी व्यक्त करते हुए बार के अध्यक्ष को बताया कि अधिकारी गण अपनी मनमानी करते हुए कार्यों का निष्पादन कराने में अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। नई फर्मों का पंजीयन हो या फिर वैट केस की सुनवाई उसमें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने इन समस्याओं के समाधान के लिये राज्य कर विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अति शीघ्र एक मीटिंग करने की मांग की ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके। सभा मे ये भी निर्णय लिया गया कि अगर राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने अपना मनमाना रवैया नही बदला तो अंत मे हमे मौजूदा शहर विधायक आकाश सक्सेना और कैबनेट वित्त मंत्री के समक्ष अपनी परेशानी रखनी पड़ेगी और मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराना पड़ेगा।
सभा में रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन से सम्बद्ध कराने की विस्तृत रिपोर्ट इस कार्य को सम्पन्न कराने हेतु गठित कमेटी के चैयरमेन एडवोकेट अज़ीम इक़बाल खां ने बार के समक्ष प्रस्तुत की।
सभा मे बार के कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशीष अग्रवाल, सर्वेश बहादुर सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार विद्यार्थी, आशीष कमथानियाँ , अंकुर चावला, मोहसिन अख्तर शम्सी, मशकूर अहमद शम्सी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, कार्तिकेय सिंघल, राजीव सक्सेना, अतुल सक्सेना, रोहित लाठे, नवीन कुमार जैन, मंजेश कुमार, गौरव अग्रवाल, मो आरिफ आदि उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
