बाराबंकी: ईद-उल-फितर पर्व को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की पीस कमेटी बैठक

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपुत

बाराबंकी। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पीरबटावन में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने कस्बे में स्थित मस्जिदों एवं ईदगाहों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं, ईदगाह कमेटी के सदस्यों, संभ्रांत व्यक्तियों और आमजन से बातचीत कर ईद को धार्मिक एवं सामाजिक एकता के साथ शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से ईद की नमाज मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही अदा करने का आग्रह किया और सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट न करने की अपील की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमित प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.