बदायूँ पुलिस ने डबल मर्डर केस का किया खुलासा, 19 अक्टूबर को हुई थी हत्या

2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 के लिए रखा 10 हजार का ईनाम

बदायूँ। बदायूँ की उझानी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास 19 अक्टूबर को दो व्यक्तियों की हत्या मामलें का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए मामलें के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
19 अक्टूबर को दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक हीरालाल हत्या की साजिश़ रचने बाले इंद्रपाल की भी मौके पर ही हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद मामलें की जांच शुरू की थी जिसके बाद एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हत्या आरोपियों से पता चला साढ़े तीन करोड रुपए की जमीन के लालच में आकर इंद्रपाल ने हीरालाल की हत्या की से साजिश रची थी हीरालाल की हत्या करने वाले मौके पर ही इंद्रपाल की भी हत्या कर देते हैं।

एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया जमीन के लालच में आकर हीरालाल की हत्या करवाने के लिए इंद्रपाल ने साजिश रची थी लेकिन आरोपी इंद्रपाल की भी हत्या कर दी गई थी। जिसमें 9 अभियुक्त डबल मर्डर की हत्या में शामिल है जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया और सात हत्या आरोपी के तलाश में पुलिस जुट हुई है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ₹10000 का पुरस्कार देने की बात कही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.