हिन्दु युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला संयोजक अमित श्रीनेत की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन व्यक्त की शोक संवेदना

मिर्जापुर। हिन्दु युवा वाहिनी के वर्तमान प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हिन्दु युवा वाहिनी के वर्तमान जिला संयोजक अमित श्रीनेत की धर्मपत्नी आभा श्रीनेत के आकस्मिक निधन पर उनके मिर्जापुर लालबाग कालोनी स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समूचा वाहिनी परिवार अमित श्रीनेत के साथ है।
बताते चलें विगत दिनों हिन्दु युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला संयोजक अमित श्रीनेत की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था पूर्व में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केंद्र सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, चुनार विधायक अनुराग सिंह, पूर्व नगर विधायक कैलाश चौरसिया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बालेंदु मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा आशीष यादव, सहित नगर के सम्भ्रांत व्यक्ति व प्रतिष्ठित व्यापारी आ चुके हैं ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.