बदायूँ: ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती द्वारा सशक्त नारियों का स्नेहिल सम्मान समारोह आयोजित

बदायूँ। ममता सेवी संस्था एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में सशक्त नारियों को स्नेहिल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बदायूँ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरा सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. ममता नौगरैया, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, पुष्पा टंडन, महिषा सिंह, सविता गुप्ता सहित कई महिलाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने की।
ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ. ममता नौगरैया ने बताया कि संस्था द्वारा सरकारी योजनाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। यह आयोजन उन सशक्त महिलाओं को सम्मानित करने हेतु समर्पित है, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि— “नारी सदैव से सशक्त रही है। यदि हम स्वयं को सक्षम मानें तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी का नारी से परिचय कराना है।”

मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरा सिंह ने ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती की पहल को सराहनीय बताया।
समाजसेविका दीप्ति गुप्ता ने कहा कि जीवन में निरंतर आगे बढ़ना ही सफलता का मार्ग है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं प्रसिद्ध कवयित्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि—
“सशक्त नारियों को सम्मानित करके आज हम कई और महिलाओं के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”

सम्मानित की गई महिलाएँ

संस्था द्वारा जिन सशक्त महिलाओं को पटका, प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं—

अनुपम राठौर, ग्राम प्रधान घटपुरी

पुष्पा टंडन, कोल्ड स्टोरेज संचालक

महिषा सिंह, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान

डॉ. कमला माहेश्वरी, अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री

रूबी देवी, 2015 से समूह संचालिका एवं 2022 से गोबर से पेंट निर्माण कार्य

मिथिलेश कुमारी, गांव से राशन कलेक्ट कर बदायूँ फैक्ट्री तक भेजने की पहलकर्ता

लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा गुप्ता, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सरला चक्रवर्ती, जी.डी. गोयनका स्कूल उझानी की डायरेक्टर आभा गोयल, टिथोनस स्कूल की संस्थापिका मधु अग्रवाल, डॉ. इंदु शर्मा तथा अन्य वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति—पूनम रस्तोगी, गीतांजलि, दीपिका शर्मा, सविता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. प्रतिभा गुप्ता एवं अन्य—को भी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
पार्वती विद्यालय की सुंदर रंगोली बनाने वाली छात्राओं तथा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी संस्था द्वारा सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।
अंत में डॉ. प्रतिभा मिश्रा एवं डॉ. ममता नौगरैया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

— डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी
मीडिया प्रभारी / मंच संचालिका
ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती (महिला शाखा), बदायूँ

Leave A Reply

Your email address will not be published.