पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर , भेजा जेल

बुलंदशहर से हेमंत कुमार की रिपोर्ट
सिकंदराबाद। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस नियमित अभियान चला रही है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पशु तस्कर को पकड़ कर जेल भेज दिया है। संतपुरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि वह सोमवार को चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी तमंचा व पशू काटने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान उर्फ शम्मी पुत्र सलीम निवासी मोहम्मद कलां थाना सिकंदराबाद बताया है। पुलिस ने आरोपी पशू तस्कर को सम्बंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.