ऐलनाबाद में शहीद भगत सिंह जयंती पर 4 अक्टूबर को दौड़ेगी पांचवीं विशाल मैराथन, नशा मुक्ति का देंगे संदेश
Ellenabad, September 10 (एम पी भार्गव): शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र की शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा, ऐलनाबाद (रजि. नं. 5656) द्वारा पांचवीं विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि “एक कदम नशे मुक्त की ओर” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ यह 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होगी। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर शहीदों के विचारों से जोड़ना है।
बॉयज और गर्ल्स फॉर ऑल के लिए खुली है दौड़ —
यह मैराथन सभी वर्गों के लिए है। इसमें लड़के और लड़कियों की अलग-अलग श्रेणी रखी गई है। “तू निश्चय तो कर कदम तो उठा, मिल ही जायेगा कोई रास्ता – श्रीकांत जाधव पूर्व एडीजीपी हरियाणा के “युवाओं में जोश भर रहे है।
रूट और इनाम राशि —
मैराथन का स्टार्टिंग पॉइंट चौधरी श्योपतराम गोदारा फिलिंग स्टेशन, नजदीक स्विमिंग पूल, भाखड़ा नहर से शुरू होकर अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन स्टेडियम, नोहर रोड, ऐलनाबाद तक रहेगा।
विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं —
बॉयज वर्ग में: प्रथम – 7100 रुपये + ट्रॉफी, द्वितीय – 5100 + ट्रॉफी, तृतीय – 3100 + ट्रॉफी, चतुर्थ – 1100 + ट्रॉफी तथा 5वें से 20वें स्थान तक मेडल।
गर्ल्स वर्ग में: प्रथम – 4100 + ट्रॉफी, द्वितीय – 2100 + ट्रॉफी, तृतीय – 1100 + ट्रॉफी, चतुर्थ – 500 + ट्रॉफी तथा 5वें से 20वें तक मेडल प्रदान किए जाएंगे।
ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी युवाओं, खिलाड़ियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मैराथन को सफल बनाने और नशा मुक्त समाज के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की है।
