स्व. गणेश लाल जी गोयल.क़ी पावन स्मृति में बीमार गौवंश आश्रम में गौशाला शेड का निर्माण पूर्ण, 11 सितंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन – गायक सिकंदर सागर देंगे प्रस्तुति

Ellenabad, September 10 (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद के सिरसा रोड स्थित बीमार गौवंश उपचार आश्रम में गौवंश की सेवा, संवर्धन और संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों के अंतर्गत एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। आश्रम परिसर में नवनिर्मित गौशाला शेड के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।

यह भव्य शेड पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री गणेश लाल गोयल की पावन स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री हरीश गोयल, श्री संजय गोयल एवं समस्त गोयल परिवार, ऐलनाबाद द्वारा अपने निजी खर्चे पर गौ-सेवा भाव से बनवाया गया है । इस शेड के बनने से बीमार, असहाय और बेसहारा गौवंश को कड़कती धूप, बारिश और सर्दी से बचाव मिलेगा और उनके उपचार में भी आसानी होगी।

11 सितंबर को भजन संध्या का भव्य आयोजन-
इस पुनीत कार्य के उपलक्ष्य में गोयल परिवार द्वारा कल दिनांक 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भजन संध्या में पावन सानिध्य पूज्य संत श्री जित्वानन्द जी महाराज का रहेगा। संत श्री के आशीर्वचनों से सभी भक्तजन लाभान्वित होंगे।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक सिकंदर सागर व उनकी टीम द्वारा गौ-महिमा, कृष्ण-भक्ति और देशभक्ति से ओत-प्रोत सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो देर शाम तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोए रखेगी।

गोयल परिवार की अपील
गोयल परिवार ने सभी गौ-भक्तों, नगरवासियों, समाजसेवी संस्थाओं एवं धर्मप्रेमी सज्जनों से सादर प्रार्थना की है कि इस गौ-सेवा के पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर अपना शुभाशीर्वाद प्रदान करें और गौ-सेवा के इस यज्ञ में अपनी आहुति डालें।

उन्होंने कहा कि पिताजी स्व. गणेश लाल जी गोयल हमेशा गौ-सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे, उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए परिवार ने यह छोटा सा प्रयास किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.