रसोइयों का फूटा गुस्सा, मानदेय बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन मीटिंग हॉल में रसोइया संघ की बैठक उषा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। इससे पहले बीआरसी दुद्धी परिसर में रसोइया बहनों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मई माह का बकाया मानदेय और न्यूनतम वेतन 13,690 रुपये के बराबर मानदेय देने की मांग को लेकर विरोध जताया। बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।

बैठक में हर ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। भारतीय प्रगतिशील समिति की अध्यक्ष ममता मौर्या ने महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही, जबकि प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने भी समर्थन जताया। निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर पर बड़ा प्रदर्शन कर मांगों को जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राजकुमारी देवी, निर्मला सगमरिया, फूलवंती देवी, मानती देवी, विमला देवी, निर्मला, अंजली, मीना देवी, दुर्गावती, सरस्वती देवी, कलावती देवी, भवानी देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.