Amritsar ASI Jaswant Singh Firing Case: ASI जसवंत सिंह को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, हथियार बरामदगी के दौरान दिया चकमा
SSP ग्रामीण ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजासांसी थाने के एक पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Amritsar ASI Jaswant Singh Firing Case: अमृतसर के राजासांसी इलाके में ASI जसवंत सिंह को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान गांव झंझोटी निवासी करण के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस टीम आरोपी करण को हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर ग्रामीण के SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में राजासांसी थाने के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस द्वारा फरार आरोपी करण की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
11 सितंबर की रात ASI जसवंत सिंह पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनके सिर पर गोली चला दी थी।
गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई थी, जिसके कारण ASI जसवंत सिंह को मामूली चोट लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी करण को गिरफ्तार किया था।
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसका पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। इसी दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार
