प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, संगम में लगाई डुबकी
संगम में स्नान और सूर्य उपासना
साधु संतों से मुलाकात और धर्म संसद
अमित शाह के कार्यक्रम में अब से थोड़ी देर बाद वह साधु संतों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि आज ही प्रयागराज में साधु संतों की धर्म संसद भी आयोजित होने वाली है।
मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग
मौनी अमावस्या, जिसे माधी और माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, इस बार विशेष महत्व रखती है। 29 जनवरी को चंद्रमा, सूर्य और बुध मकर राशि में त्रिवेणी संयोग बनाएंगे, जो इस दिन को खास बना रहे हैं। इस दौरान शाही स्नान भी बड़े श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजाम
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक महाकुंभ में 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु हिस्सा ले चुके हैं, और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर संगम तट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया गया है।
नासा की अद्भुत तस्वीर
महाकुंभ की अद्भुत छटा को नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से कैद किया और एक तस्वीर साझा की, जिसमें संगम नगरी प्रयागराज रौशन नजर आ रही है।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
