Alwar News: मंदिरों में हुई चोरीयों पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर पुलिस अधीक्षक को पुजारी संघ ने दिया ज्ञापन!

  •  रिपोर्ट- अशोक महान  

(अलवर):- अलवर- अलवर आज दिनांक : 22 अगस्त 2025 वार शुक्रवार को राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया की अत्यंत चिंता का विषय है कि अलवर शहर में मंदिरों में दिन प्रतिदिन चोरियों की घटना बढ़ती जा रही है। पिछले ०5 दिनों में प्रचंड महादेव मंदिर, जेल का चौराहा राधा कृष्ण मंदिर, जेल का चौराहा गणेश मंदिर, लाल डिग्गी देवी मंदिर, स्कीम नंबर 10 में चोरी हो गई प्रचंड महादेव मंदिर में चोर कैमरे में दिखाई दे रहा है इस विषय में प्रकरण शहर कोतवाली में अवगत करा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया गया। ओर नाहि कोई कार्यवाही की जा रही है।इसी प्रकार कुछ दिन पहले लादिया मोहल्ले में स्थित भेरू मंदिर में कुछ लोगों ने अराजकता से कब्जा कर लिया इसकी वजह से मंदिर पुजारी में भारी आक्रोश है पुलिस अधीक्षक से शीघ्रताशीघ्र कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पंडित राजेंद्र शर्मा,पंडित विवेकानन्द शर्मा, नाथूराम शास्त्री रघुवीर स्वामी, राजकुमार शर्मा, कंचन शर्मा, प्रदीप,मोनू शर्मा, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, बालकिशन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.