ऑल इंडिया वूमेन राफ्टिंग दल का जिला गंगा समिति बदायूं द्वारा भव्य स्वागत

बदायूँ: सोमवार शाम 18:20 बजे, BSF की महिला टीम गंगा नदी में राफ्टिंग करती हुई भागीरथी घाट, कछला पहुंची। इस टीम में 20 महिला कार्मिक हैं, और टीम की कमांडर SI प्रिया मीणा हैं। यह अभियान BSF (गृह मंत्रालय) और NMCG (जल शक्ति मंत्रालय) का संयुक्त प्रयास है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर लोगों को जागरुक करना है।

टीम के आगमन पर जन प्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, तथा स्थानीय लोगों ने तिलक और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद, भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। राफ्टिंग अभियान के स्वागत में मुख्य रूप से श्रीमती पूनम अग्रवाल, चेयरमैन (उझानी), श्री जगदीश चौहान, चेयरमैन (कछला), श्रीमती कीर्ति आहूजा, डायरेक्टर, गंगा एकेडमी, डीपीओ नमामि गंगा श्री अनुज प्रताप सिंह, श्री अशोक तोमर (गंगा समग्र), इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी उझानी, फोरेस्ट विभाग के श्री नीरज कुमार, श्री संचित सक्सेना और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस राफ्टिंग अभियान का संचालन श्री मनोज सुंद्रियाल, 2IC के कमांड में किया जा रहा है, और इस अभियान के नोडल अधिकारी की भूमिका श्री दिनेश सिंह, डिप्टी कमांडेंट, 94 बटालियन BSF निभा रहे हैं। BSF के अधिकारियों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के अभूतपूर्व सहयोग की सराहना की है।

कल सुबह 09:15 बजे, जिलाधिकारी महोदया इस टीम को झंडा दिखाकर रवाना करेंगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.