अक्षरा शुक्ला बनीं मिस हरदोई और वैभव बाजपेयी मिस्टर हरदोई 2024

हरदोई। हरदोई युवा महोत्सव के छठवें दिन आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में अक्षरा शुक्ला ने मिस हरदोई और वैभव बाजपेयी ने मिस्टर हरदोई 2024 का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ से आईं मिस इंडिया यूनिवर्सल प्रिया और आयोजकों द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का स्थान भविष्य सिंह और इशिता दीक्षित ने हासिल किया, जबकि सेकेंड रनर अप में प्रवेश मिश्रा और तेजस्वी सिंह रहे। विभिन्न टाइटल्स में मिस ग्लोरियस का खिताब ऋचा तिवारी को मिला, बेस्ट ड्रेसअप प्रियांशी श्रीवास्तव ने जीता, और मिस यूनिक पर्सनालिटी का खिताब प्रियांशी वर्मा को मिला। लड़कों में सिद्धार्थ सिंह को यूनिक पर्सनालिटी, सचिन को बेस्ट पैंथर वॉक, और साम्भबी सिंह को बेस्ट कैटवॉक का टाइटल दिया गया।

कार्यक्रम का प्रबंधन प्रिया सिंह और जॉय सिंह द्वारा किया गया, जबकि संयोजन में प्रियांशू भारती, जतिन अवस्थी, और नीरज अस्थाना का योगदान रहा। आयोजक समिति के अंशु गुप्ता, अभय शाह, और सुमित श्रीवास्तव ‘भानु’ ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

मंच संचालन मनीष कुमार ने किया, और कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गायन और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आलोक सिंह, शिवभूषण शोले, आमिर किरमानी, हेमंत सहित कई अतिथि और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.