एस.वाई.कुरैशी के बाद, अशोक लवासा और अब विवेक जोशी-हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी भारत के प्रतिष्ठित चुनाव आयोग में

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा-पवन कुमार बंसल

एस.वाई.कुरैशी के बाद, अशोक लवासा और अब विवेक जोशी -भारत के प्रतिष्ठित चुनाव आयोग में हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी।विवेक जोशी वर्तमान में हरियाणा के मुख्य सचिव हैं और चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए हैं, वे महत्वपूर्ण पद संभालने वाले हरियाणा कैडर के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले एस.वाई.कुरैशी भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त थे और अशोक लवासा इलेक्शन कमिश्नर i उनका कार्यकाल उल्लेखनीय था और दोनों ही राष्ट्रीय दैनिकों में चुनावों और अपने अनुभवों के बारे में लिखते रहते हैं।कुरैशी “इंडियाज एक्सपेरिमेंट विद डेमोक्रेसी” पुस्तक के लेखक हैं।अशोक लवासा “इकोज ऑफ फेथ” पुस्तक के लेखक हैं।श्री कुरैशी, अशोक लवासा और विवेक जोशी सभी हमारे प्रबुद्ध पाठक हैं। जोशी को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं देते हुए मैं आशा करता हूं कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन संविधान के मुताबिक़ करेंगे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.