छठ पूजा पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक

बुलंदशहर – छठ पूजा पर्व के अवसर पर कराई जा रही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लेने लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अनूपशहर घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग आदि एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंग बली चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर पूर्णिमा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अन्विता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.