प्यासी जनता, सोता जिम्मेदार

  • रिपोर्ट- पंकज झां 

वाराणसी। वार्ड नंबर 8 रघुनाथपुर में पेयजल संकट अब जनआक्रोश में बदलता जा रहा है। नई बोरिंग बनने के बावजूद पिछले 5 महीनों से उसमें मोटर नहीं लगाई गई, जबकि पुराना कम्प्रेसर भी जवाब दे चुका है। नतीजा यह है कि पूरे इलाके की जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है और करीब 4000 से अधिक लोग भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों को दूर-दराज से पानी ढोने पर मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। क्षेत्र में विकास योजनाओं के शिलान्यास तो किए गए, लेकिन जनता को सबसे जरूरी सुविधा — पीने का पानी — तक नसीब नहीं हो रहा। प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द नई बोरिंग में मोटर लगाकर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.