ऐलनाबाद कोर्ट परिसर में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात, सेशन जज पुनीत जिंदिया ने किया शुभारंभ

ऐलनाबाद 18 नवंबर ( एम पी भार्गव ) उपमंडल ऐलनाबाद न्यायालय परिसर में मंगलवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई। सेशन जज सिरसा पुनीत जिंदिया ने रिबन काटकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यह मेडिकल यूनिट हर मंगलवार और गुरुवार को आम जनता, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के शुरू होने से कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं यहीं पर मिल सकेंगी। यूनिट में बेसिक हेल्थ चेकअप, प्राथमिक उपचार, दवाइयों की सुविधा और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध रहेगा। नागरिक अस्पताल से पहुंचे डॉ. अतुल गिजवानी ने बताया कि निर्धारित ऑर्डर के अनुसार सप्ताह में दो दिन यह सुविधा कोर्ट परिसर में दी जाएगी। यूनिट में एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और एक फार्मा असिस्टेंट मौजूद रहेंगे, ताकि आने वाले लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके। उद्घाटन समारोह में कृष्णकांत एडीजे, आशीष आर्या, प्रतीत सिंह घोनचक, बार एसोसिएशन प्रधान बलराज सिंह खोसा, उपप्रधान विवेक शेखावत, सचिव ओपी बालान, धर्मपाल गोदारा, श्री भगवान ज्यानी, राकेश बबर सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट से न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी। इस नई व्यवस्था से कोर्ट में आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.