विकास भवन में महिला आयोग की अध्यक्षता में हुई बैठक

रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुनीता सैनी की अध्यक्षता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत मिशन शक्ति के 90 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक AHTU, प्रभारी विशेष महिला सुरक्षा दल एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत विकास भवन में आंगनबाडी से सम्बन्धित महिलाओं को गुड टच, बैड टच व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1930- साइबर क्राइम, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा) आदि तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनओं के बारे में जानकारी दी गयी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.