सोमवती अमावस्या पर विशाल भंडारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न

ऐलनाबाद, 15 जून ( डॉ एम पी भार्गव ): अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट व अग्रवाल सभा द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की।

प्रहलाद कंदोई व बनवारी तलवाडीया ने बताया कि भंडारे के सफल आयोजन में समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गईं। आयोजन के दौरान सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।

A grand community feast (Bhandara) was successfully organized on Somvati Amavasya with a spirit of devotion and service.

अग्रवाल चेरीवाल ट्रस्ट व अग्रवाल सभा की तरफ की ओर से समाज के सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं सेवा में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और सद्भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद जसरासरिया, हरी प्रसाद लढ़ा ,अंजनी लढ़ा, रवि लढ़ा, प्रमोद बांसल ,अशोक धानुका, महेंद्र ठेकेदार , मदन गर्ग , देवकी नन्दन डूंगा मूगा, माल चन्द्र मित्तल , सूर्य प्रकाश टांटिया , डा मदन जैन , राकेश धानुका ,विकास कंसरिया, विनोद जसरासरिया, सुभाष टांटिया, राकेश सुरेका सहित अनेक अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे तथा सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 🙏🏻🌹

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.