Mirzapur News: बाणसागर नहर मे गिरने से 4 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार मे पसरा मातम

रिपोर्ट: मंजय वर्मा  

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर 30/03/2025 को मडिहान थाना अंतर्गत ग्राम सभा पिपराही निवासी रमेश पाल का 4 वर्षीय पुत्र बाणसागर नहर मे डुबने से दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते हैं परिवार में सन्नाटा छा गया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई की रमेश पाल का ससुराल लहंगपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआ कला में बेचू पाल पुत्र कन्हई पाल के यहां था कुछ दिनों से बालक अपने नाना के घर पर घुमने के लिए आया हुआ था। गांव वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाना बेचू पाल बकरी चराने के लिए जंगल गए थे उन्ही को पानी पहुचाने के लिए तिन बालक गए थे जो कि रास्ते मे हि बाण सागर नहर था उसे पार करते समय रमेश पाल निवासी पिपराही थाना मडिहान का 4 वर्षीय बालक का पैर फीसल गया तथा पानी मे तेज बहाव होने के कारण बहकर लापता हो गया । गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत 112 एवं लहंगपुर चौकी प्रभारी को दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए । लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय राय पुलिस बल और गांव वालों कि मदद से बच्चे की तलाश मे जुट गए भारी मशक्कत के बाद करीब 12 घंटे बाद बच्चे का शव तीन किलोमीटर दुर पर प्राप्त हुआ। वहीं गांव वालों का कहना है की यहां पहली बर घटना नहीं है दो तीन घटनायें यहां पहले भी घटित हो चुकी हैं प्रशासन से यही मांग है की परिवार वालों को कुछ आर्थिक मदद मिलें और बाणसागर नहर के किनारे -किनारे पर जहां पर गांव बसा हुआ है वाहा पर रेलिंग लगाया जाए ताकी फिर ऐसी दिल दहला देने वाली घटना न घटित हो ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.