समाजवादी पार्टी ने युवा नेता को बनाया जिलाउपाध्यक्ष

सिकंदराबाद – सोमवार को क्षेत्र के गाँव बुटेना निवासी चौधरी अजित सिंह को प्रदेश हाईकमान के आदेश पर जिला अध्यक्ष मतलूब अली खान ने जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया जिससे कार्यकताओ में खुशी की लहर है। आप को बता दे कि जनपद बुलंदशहर के क्रांतिकारी युवा नेता चौधरी अजीत सिंह ग्राम बुटाना विधानसभा सिकंदराबाद के निवासी हैं जिनकी समाजवादी पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं सच्ची निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष मतलूब अली खान ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी नियुक्त किया है। उनके आने से समाजवादी पार्टी जनपद बुलंदशहर में मजबूत होगी। चौधरी अजीत सिंह कहा कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा पद दिए जाने पर पार्टी अलाकमान का आभार प्रकट किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.