बसपा के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अचानक पहुँचे रामपुर, पार्टी की नीतियों को लेकर की चुनावी बातचीत

रामपुर, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद रामपुर के यूपी 22 होटल पहुचे, जहां पर उन्होंने बसपा से रामपुर लोकसभा प्रत्याशी जीशान खान के साथ चुनावी मंत्रणा की और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया, उनके आलावा उन्होंने पार्टी के जॉन को ऑर्डिनेटर शहाब खान से भी चनावी चर्चा कि है आनंद का कहना था कि प्रदेश मे कानून व्यस्था कि हालत बद से बत्तर है जनता बसपा कि और उम्मीद भरी नज़रो से देख रही है आने वाला समय बसपा का है देश की राजनीती मे बहिन जी एक मज़बूत शख्सयत के रूप मे नज़र आएंगी। उन्होंने ज़ीशान खां को सभी पार्टी कार्यकाताओं से तन मन धन से चुनाव लड़ाकर जीत दिलाने का आह्वान भी किया है इस मोके पर यू पी वेस्ट प्रभारी शामदुद्दीन राइन, जिला अध्यक्ष प्रमोद निरंकारी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर, राजेश प्रकाश सैनी, सदाक़ात हुसैन, रमेश श्री वास्तव, राकेश सागर, हयात तुर्क, अतर नगर अध्यक्ष रेहान खां आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.