Assembly Election Preparations: रामपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

Rampur Assembly Election Preparations: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Forest Division: सिरसा वन मंडल के नवनिर्मित वन कार्यालय का उद्घाटन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. केसी मीणा ने किया शुभारंभ

निर्वाचन की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने सभी प्रभारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने-अपने दायित्वों की तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरी करें।

rampur-assembly-election-preparation-meeting-cdo

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। जिन कार्यों की तैयारियां अभी अधूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एक-दो दिन के भीतर पूरा किया जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों की अलग से बैठक बुलाकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

ईवीएम, वीवीपैट और मतदान कार्मिकों की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना के साथ निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं शिकायतों के प्रबंधन पर चर्चा हुई। इसके अलावा मतदान और मतगणना कार्मिकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती एवं प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूपों पर सूचनाएं उपलब्ध कराने, मतदान स्थलों की तैयारी, मतदाता सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और निर्वाचन कार्मिकों के कल्याण से जुड़े बिंदुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

सीडीओ ने दिव्यांग एवं अन्य विशेष श्रेणी के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश

निर्वाचन तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारियों, नोडल अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपी गई है। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग और कार्यक्षेत्र से संबंधित तैयारियों की तत्काल समीक्षा करने तथा शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम, समस्त उप जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.