PM Kisan Samman Nidhi: जिले के 2.43 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम-किसान की 24वीं किस्त

किसानों के खातों में 48.64 करोड़ रुपये हस्तांतरित, अब तक 24 किस्तों में 323916 किसानों को मिले 1139.06 करोड़ रुपये

Rampur PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत जनपद रामपुर के 2,43,215 किसानों के बैंक खातों में 48.64 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर विकास भवन सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा तथा जनपद के सभी विकास खंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी हर्षित कुमार चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विभागीय कर्मचारी एवं विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने प्रतिभाग किया।

Census 2027 Training: रामपुर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दी जा रही ट्रेनिंग

PM Kisan Samman Nidhi: विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी 

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना और किसान कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने किसानों को पीएम-किसान योजना के लाभ एवं पात्रता, रबी फसलों के बीजों की बुकिंग, प्राकृतिक खेती तथा कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक पीएम-किसान योजना की 24 किस्तों के माध्यम से कुल 3,23,916 किसानों को 1,139.06 करोड़ रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया जा चुका है।

rampur-pm-kisan-Samman-Nidhi-installment
कार्यक्रम में शामिल किसान एवं अधिकारी (सोर्स: ख़बरें जंक्शन)

कार्यक्रम के बाद कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा एवं सभी विकास खंडों में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को जागरूक किया गया। यह अभियान 26 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक जनपद के प्रत्येक विकास खंड के चयनित गांवों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाना, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग सुनिश्चित करना तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

PM Kisan Samman Nidhi: लखीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे योजित 

भूमि संरक्षण अधिकारी हर्षित कुमार चौहान ने किसानों को भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनमें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।अधिकारियों ने किसानों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि 31 अक्टूबर को विकास खंड मिलक के ग्राम मुबारकपुर तथा विकास खंड बिलासपुर के ग्राम लखीमपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.