Shyam Baba Jagran: ऐलनाबाद में आज सजेगा श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार, जागरण में गूंजेंगे भजनों के स्वर
इत्र वर्षा, अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग रहेंगे मुख्य आकर्षण, प्रसिद्ध भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी भजन संध्या
Ellenabad Shyam Baba Jagran (एम पी भार्गव ): श्री श्याम बाबा की भक्ति में 31 अक्टूबर को ऐलनाबाद की नगरी श्याममय होने जा रही है। नोहर रोड स्थित सांवरिया इंडस्ट्रीज में श्री श्याम बाबा के विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
जागरण के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा और छप्पन भोग कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहेंगे। श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बाबा श्याम के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
Daylight Theft: ऐलनाबाद में दिनदहाड़े चोरी, घर से 11 तोला सोना और 30 हजार रुपये नकद गायब
Shyam Baba Jagran: प्रसिद्ध भजन कलाकार करेंगे बाबा की महिमा का गुणगान
धार्मिक आयोजन में पप्पू शर्मा एंड पार्टी, सिकंदर सागर एंड पार्टी, अमित तिवाड़ी तथा राजेंद्र म्यूजिकल ग्रुप ऐलनाबाद द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम के निवेदक मांगीलाल गिदड़ा और नरेश कंदोई ने सभी श्रद्धालुओं से जागरण में सपरिवार पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपनी उपस्थिति से इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
