Punjabi Subject Council: ऐलनाबाद राजकीय महाविद्यालय में पंजाबी विषय परिषद का गठन, रेखा रानी बनीं प्रधान

नशे की रोकथाम विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित, राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई गई एकता और अखंडता की शपथ

Ellenabad College Punjabi Subject Council (एमपी भार्गव): सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी विषय परिषद का गठन किया गया। प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता तथा विभागाध्यक्ष डॉ. जोगिंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंजाबी विषय परिषद के गठन के लिए ‘वर्तमान में नशे की रोकथाम’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पंजाबी विषय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नशे के दुष्परिणामों और उसकी रोकथाम के उपायों पर विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. प्रवीण कुमार और डॉ. कविता चौधरी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

Journalist Pension ₹40000: हरियाणा के सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन 40 हजार रुपये करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Punjabi Subject Council: रेखा रानी को मिली प्रधान पद की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के बाद पंजाबी विषय परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें रेखा रानी को प्रधान, राजेश को उपप्रधान, वीरपाल को सचिव, मोहित (बीए तृतीय वर्ष) को सह-सचिव, दीक्षा को वित्त सचिव और संजय खान को संगठन सचिव चुना गया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. जोगिंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदों की शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि परिषद शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीरता से कार्य करेगी।

Punjabi Subject Council: भाषाओं का ज्ञान जीवन को बनाता है समृद्ध : प्रो. कुलजीत कौर

इस अवसर पर प्रो. कुलजीत कौर ने विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भाषा का भी अपना परिवार होता है और समय के साथ भाषा का विकास होता रहता है। व्यक्ति को जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान होगा, उसकी जीवन को समझने और जीने की क्षमता भी उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शब्द संस्कृति और भाषा की समृद्ध विरासत से जुड़ने का आह्वान किया।

Punjabi Subject Council: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

महाविद्यालय में एक अन्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया गया। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण कमेटी की प्रभारी प्रो. कुलजीत कौर के संयोजन में विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.