Adulteration Sweets: ऐलनाबाद में मिलावटखोरों का धंधा जोरों पर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आंखें मूंदे हुए
मिठाइयों में मिलावट का धंधा यौवन पर, त्यौहारी सीजन में भी नहीं लिए सैंपल
Adulteration Sweets In Ellenabad (एम पी भार्गव): दीपावली त्यौहारी सीजन शुरू होते ही ऐलनाबाद में मिठाइयों में मिलावट का धंधा यौवन पर है। शहर के बाजारों, गली-मोहल्लों में खुलेआम मिलावटी मावा, नकली घी, सिंथेटिक दूध से बनी चमकदार वह रंग बिरंगी मिठाइयां धड़ल्ले से बिक रही हैं। दुकानों के काउंटरों पर सजी मिठाइयों की चमक देखकर आमजन को शुद्धता का भ्रम हो रहा है, लेकिन हकीकत में ये मिठाइयां सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं।
हैरानी की बात यह है कि त्यौहारी सीजन में भी ऐलनाबाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने यहां ऐलनाबाद से एक भी सैंपल नहीं लिया है। विभाग के अधिकारी कागजों में सतर्कता दिखा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं। पूरे जिले में कहीं-कहीं सैंपलिंग का दिखावा हो रहा है, लेकिन ऐलनाबाद क्षेत्र पूरी तरह से अनदेखा है।
Adulteration Sweets: हर साल त्यौहारों पर मिलावटखोर हो जाते हैं सक्रिय
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल त्यौहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और रातों-रात भारी मात्रा में मिलावटी मावा कहां से आता है, इसका कोई पता नहीं। विभाग द्वारा कोई सख्त कार्रवाई न होने से मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। आमजन ने मांग की है कि ऐलनाबाद में तुरंत सघन जांच अभियान चलाकर मिठाइयों के सैंपल लिए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध व अच्छी मिठाई मिल सके ताकि कोई उपभोक्ता किसी रोग से ग्रस्त न हो।
Adulteration Sweets: कैंसर तक के रोग होने का खतरा
अभी हाल ही में सिरसा के नटार रोड पर 400 किलो घटिया व निम्न स्तर की मिठाइयां पकड़ी गई थी जिसे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों दोबारा नष्ट किया गया था। अधिकारियों का कहना था कि ऐसी बासी सड़ी हुई मिठाइयां खाने से कैंसर तक के रोग होते हैं लेकिन यहां के अधिकारी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं और दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
