रामपुर में रात्रिकालीन विशेष अभियान, 1096 वाहनों की सघन जांचरामपुर में रात्रिकालीन विशेष अभियान, 1096 वाहनों की सघन जांच

रामपुर। जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, ओवरलोडिंग और अनधिकृत परिवहन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने 1096 वाहनों की सघन जांच की।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार 6 मार्च 2026 को जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित किए गए। यहां रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीमों ने वाहनों के वैध अभिलेखों, भार क्षमता, परिवहन अनुमति पत्रों और अन्य नियमों के अनुपालन की बारीकी से जांच की, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अनधिकृत परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जनसुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राजस्व हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.