Suryavanshi Agrasen film: 10 अक्टूबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सीएम रेखा गुप्ता होंगी विशिष्ट अतिथि

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला करेंगे महाराजा अग्रसेन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' के टीज़र और पोस्टर का अनावरण

  • रिपोर्ट: प्राची सिंह

Suryavanshi Agrasen film: महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके विचारों पर आधारित हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ के टीजर और पोस्टर का अनावरण 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। आयोजकों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला फिल्म के टीजर और पोस्टर का अनावरण करेंगे, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

यह आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह और दिल्ली प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर प्रस्तावित है। इसमें देशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Birth Anniversary:हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे कुंदन लाल सहगल, बॉलीवुड में एन्ट्री से पहले कर चुके है सेल्समैन का काम

Suryavanshi Agrasen film: महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ को महाराजा अग्रसेन के जीवन, सामाजिक विचारों और आदर्शों पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। महाराजा अग्रसेन को व्यापारिक समुदाय और अग्रवाल समाज की परंपराओं में विशेष स्थान प्राप्त है। फिल्म के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े साहस, करुणा, त्याग, समानता और सामाजिक समरसता के विचारों को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का निर्माण तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता राम किशन अग्रवाल हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी सुजीत कुमार ने संभाली है।

Suryavanshi Agrasen film: करणवीर बोहरा और मिलिंद गुणाजी समेत कई कलाकार

फिल्म में टेलीविजन और हिंदी सिनेमा से जुड़े कई कलाकार नजर आएंगे। कलाकारों में करणवीर बोहरा, प्राची बंसल, राजेश भाटी, फरहीन फलक और मिलिंद गुणाजी के नाम शामिल हैं। फिल्म के संगीत को और भी दिव्य बनाया है बेहतरीन गायक सुखविंदर सिंह, शान और एडिटर शैलेन्द्र कुमार है।

निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म को ऐतिहासिक विषयवस्तु और भव्य सेट के साथ तैयार किया गया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और अन्य विवरणों की जानकारी अलग से सामने आने की प्रतीक्षा है।

युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास

निर्माता राम किशन अग्रवाल के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के विचारों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आर्थिक समानता और समाज कल्याण से जुड़े विचारों को सिनेमा के माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की योजना है।

निर्देशक सुजीत कुमार ने भी फिल्म को ऐतिहासिक तथ्यों और भव्य दृश्यांकन के साथ तैयार करने की बात कही है। 10 अक्टूबर को होने वाला टीजर और पोस्टर अनावरण समारोह फिल्म के प्रचार अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्शकों को फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और आगामी रिलीज से जुड़ी अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.