Sirsa Jan Kalyan Camp: सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरसा व डबवाली में जनकल्याण शिविर आयोजित

Sirsa Jan Kalyan Camp( डॉ एम पी भार्गव ): ऐलनाबाद के सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय सिरसा तथा नगर परिषद कार्यालय डबवाली में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया की गई।

सिरसा में आयोजित जनकल्याण शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, अंबर मेहता, पार्षद सुमन शर्मा, संदीप मेहता, सनप्रीत सोढी, सुमन सैनी, विष्णु शर्मा तथा जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे समय पर सहायता उपलब्ध हो सके।

सिरसा शिविर में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बाल भवन की गतिविधियों, बच्चों के लिए संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों तथा योजना के बारे में जानकारी दी गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.