Babhani Yoga Training Camp: बभनी में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, पहले दिन बताए योग और खानपान के फायदे

 • शिविर में योगासनों के साथ खानपान और स्वस्थ दिनचर्या की दी गई जानकारी

  • रिपोर्ट: अजीत पाण्डेय

Babhani Yoga Training Camp: सोनभद्र के बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार से 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर के पहले दिन वात संबंधी रोगों, नियमित योग दिनचर्या और संतुलित खानपान को लेकर जानकारी दी गई। हरिद्वार से आए स्वामी योग प्रसाद महाराज ने मधुमेह, जोड़ों के दर्द और साइटिका जैसी समस्याओं में योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें- Rampur Police Encounter: हिस्ट्रीशीटर गौकश नदीम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सुबह योगाभ्यास से हुई शिविर की शुरुआत

सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक चले योग सत्र की शुरुआत ॐ के उच्चारण से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को पद्मासन, शवासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, सर्वांगासन और हलासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।

योग प्रशिक्षकों ने नियमित रूप से धीमी गति वाले योगासन और प्राणायाम करने पर जोर दिया। शिविर का दूसरा सत्र शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा

योग प्रशिक्षण शिविर में डॉ. हीरालाल, मिथिलेश, सुनील कुमार, वरुण कुमार, कन्हैया लाल, सुजीत कुमार, अमित कुमार, सूर्यकांत और मुनेश्वर जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.