45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में नचिकेतन पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया सुथार ने किया शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Ellenabad, September 15 ( डॉ एम पी भार्गव): नचिकेतन पब्लिक स्कूल, ऐलनाबाद की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया सुथार ने शूटिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में श्रेया ने 10 मीटर राइफल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिता के दौरान श्रेया ने एकाग्रता, धैर्य और सटीक निशानेबाजी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सभी को प्रभावित किया।

नॉर्थ जोन स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाना श्रेया की खेल यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता ने साबित किया है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से खेल के क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्रेया से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

विद्यालय के निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित मंच देना विद्यालय की प्राथमिकता है। श्रेया की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

श्रेया की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार, निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार मोहराना एवं प्राचार्य सत्य नारायण पारीक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

वहीं प्रबंधन समिति के सदस्यों परमिंदर सिंह सिद्धु, कपिल सुथार एवं शिवम सुथार ने भी छात्रा की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रेया राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से नचिकेतन पब्लिक स्कूल और ऐलनाबाद का नाम गौरवान्वित करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.