बदायूं में 19 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 35 से 40 कंपनियां लेंगी हिस्सा

हाईस्कूल से स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का मौका

Badaun: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 19 सितंबर 2026 को बदायूं में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं और कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में यह रोजगार मेला आयोजित होगा।

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन 19 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढिलवारी, दातागंज, बदायूं परिसर में किया जाएगा।

35 से 40 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 35 से 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा भी शामिल हो सकेंगे।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार रोजगार मेले में करीब 2,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला मजिस्ट्रेट ने रोजगार मेले को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रशासन की ओर से मेले में अधिक से अधिक योग्य बेरोजगार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.