समाजसेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता बीके दिवाकर सम्मानित, दुर्घटना के चलते पोती जन्या ने ग्रहण किया सम्मान

श्री ब्राह्मण महासभा, जिला सिरसा के ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह में मिला सम्मान, घर पहुंचकर दादा को सौंपा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति-पत्र

Ellenabad, Sirsa (एमपी भार्गव ): श्री ब्राह्मण महासभा, जिला सिरसा की ओर से रविवार को सिरसा के गोलछा पैलेस में ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता बीके दिवाकर को सम्मानित किया गया।

दुर्घटना में घायल होने के कारण अधिवक्ता बीके दिवाकर स्वयं समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में उनकी पोती जन्या दिवाकर ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपने दादा की ओर से सम्मान ग्रहण किया। जन्या ने श्री बीके दिवाकर द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए श्री ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और उनकी ओर से सभी अतिथियों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया।

समारोह मेंश्री मोहन लाल बड़ौली चैयरमेन (हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो), श्री भारत भूषण जुयाल (चैयरमेन, हरको बैंक एवं जिला प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, सिरसा), श्री देवकुमार शर्मा (चैयरमेन, हरियाणा बीज विकास निगम), श्रीमती रेणु शर्मा (भाजपा जिला अध्यक्ष, डबवाली) तथा डॉ. राधेश्याम शर्मा (प्रधान महासचिव) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनकी गरिमामयी उपस्थिति में जन्या दिवाकर ने अपने दादा की ओर से सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र ग्रहण किया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद जन्या दिवाकर अपने घर पहुंचीं और उन्होंने अपने दादा जी को सम्मान स्वरूप प्राप्त स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। उन्होंने अपने दादा को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिले इस सम्मान के बारे में बताया और उनकी ओर से श्री ब्राह्मण महासभा एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्री ब्राह्मण महासभा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता बीके दिवाकर को दिया गया यह सम्मान समाज के प्रति उनकी सेवाओं और योगदान की सराहना का प्रतीक है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.