सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया औचक निरीक्षण

-नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण, उपचाराधीन मरीजों से मिलीं संतोष बागोतिया

-सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, मरीजों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

-नशा पीड़ितों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता, हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी

Ellenabad, Sirsa, September 12 ( एम पी भार्गव ): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई का जायजा लेते हुए स्टाफ को परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र में तैनात चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा। उन्होंने केंद्र में मौजूद मनोवैज्ञानिक डॉ. पंकज से भी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन किसी भी पीड़ित को कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनो, दिव्यांगजनों, मनोरोगियों तथा तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.