युवा एडवोकेट संदीप कामरा, ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए, अधिवक्ताओं में खुशी की माहौल
Ellenabad, Sirsa, September 12 (एम पी भार्गव ): ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कामरा को अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाते ही बार में खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बार एसोसिएशन परिसर में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसमें अधिवक्ता संदीप कामरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता समुदाय ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और बधाइयाँ दीं। अधिवक्ताओं का कहना है कि संदीप कामरा एक अनुभवी, मिलनसार और युवा अधिवक्ताओं के हितैषी हैं। उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन और मजबूत होगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कामरा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और अधिवक्ताओं के मान-सम्मान व हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
