निशुल्क बीमार गौ वंश उपचार केंद्र एवं गौशाला ऐलनाबाद के पुनीत कार्य के लिए मुरलीवाला गो सेवा ट्रस्ट ने गोयल परिवार को किया सम्मानित

-गो-सेवा में योगदान के लिए गोयल परिवार ऐलनाबाद सम्मानित

-मुरलीवाला गो सेवा ट्रस्ट ने गोयल परिवार को किया सम्मानित

-गौशाला शेड निर्माण के लिए गोयल परिवार का सम्मान, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Ellenabad, September 12 ( एम पी भार्गव ): गो-सेवा एवं गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए मुरलीवाला गो सेवा ट्रस्ट की ओर से गोयल परिवार, ऐलनाबाद को सम्मानित किया गया।

गोयल परिवार द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री गणेश लाल जी गोयल की पावन स्मृति में गौवंश की सेवा एवं संवर्धन के उद्देश्य से गौशाला शेड का निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया है। इसी सेवा भावना एवं समाजहित के कार्य के लिए ट्रस्ट की ओर से गोयल परिवार का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक सिकंदर सागर एवं टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत हनुमान अंश फिल्म का लोकप्रिय भजन “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई” सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे और झूमने पर मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने गोयल परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे सेवा कार्य समाज के अन्य लोगों को भी गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

गोयल परिवार की ओर से सम्मान के लिए मुरलीवाला गो सेवा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी गौ-सेवा एवं समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया गया।

— मुरलीवाला गो सेवा ट्रस्ट

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.