Etah: अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,02,800 की नकदी, छह मोबाइल फोन और ताश की तीन गड्डियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे विजय नगर कॉलोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बरामद नकदी में जुआ फड़ से मिली रकम भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों में कमल, रामनरेश, राजेश, राकेश, वैभव उर्फ मोन्टी, विकेश, मानपाल, संजीव, कुवरपाल, मोहित और शैलेन्द्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी एटा शहर के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार सहित उपनिरीक्षक अंकुश राघव, पारस त्यागी, कर्ण सिंह तथा पुलिसकर्मी अनिल, टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।
