- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर में पुलिस ने गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोकशी करने के इरादे से जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।
- थाना एएचटीयू की टीम ने करीब 5 वर्ष से गुमशुदा लडकी को बरामद किया गया
रामपुर मे 18अक्टूबर 2021 को वादी की तहरीर पर वादी की नाबालिग बहन का घर से दवाई लेने जाना और घर वापस न आने के सम्बन्ध में थाना टांडा पर मु0अ0सं0-393/21, धारा-363 भादवि पंजीकृत किया गया था।

अभियोग की मॉनिट्रिंग थाना एएएचटीयू द्वारा की जा रही थी, पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपहर्ता/गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधाकरी टांडा के निर्देशन में थाना ए0एच0टी0यू0 पुलिस द्वारा पतारसी सुरागरसी एवं तकनिकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए मुकदमा उपरोक्त की गुमशुदा को पहाडी गेट से बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
- सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 111 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये) को CEIR पॉर्टल, उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद

पुलिस महानिदेशक, उप्र द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी । जिसमें साइबर अपराध से मुकाबला भी एक प्राथमिकता है। इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने मे अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पॉर्टल पर प्राप्त शिकायतो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से गुम हुए 111 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है।

रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में अनिल सिसोदिया पुलिस अधीक्षक, द्वारा बरामद 111 मोबाईल फोनों को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी। मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराये जा चुके है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी सर्विलांस सैल उ0नि0 हेमराज सिँह।
2- मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर।
3- मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर।
4- मुख्य आरक्षी 573 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर।
5- मुख्य आरक्षी 92 प्रवेश कुमार बर्मन सर्विंलासं सैल रामपुर।
6- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर।
