फरीदाबाद: बेकाबू ट्रक की टक्कर से करीब आधा दर्जन गायें घायल, बेकाबू भीड़ ने आक्रोश में आकर फूंका वाहन
फरीदाबाद के सेक्टर-18 में एक बड़ा बवाल सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क पर बैठी गायों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब आधी रात 12 बजे से 2बजे के बीच बताई जा रही है जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बुरी तरह भड़क गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने विरोध जताते हुए ट्रक में आग लगा दी, जिससे घटनास्थल पर भारी अफरातफरी और तनाव का माहौल पैदा हो गया।
बीच सड़क पर धू-धू कर जलते ट्रक के कारण इलाके में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुट गए हैं। घायल गायों के उपचार के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
