कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

  • रिपोर्ट: प्रियंका सिंह

Mumbai, August 3, 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। मुक्केबाजी में भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जबकि पैरा खिलाड़ियों ने भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पूरा किया।

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “हर पदक के पीछे असाधारण मेहनत, दृढ़ता, त्याग और हमारे देश की कभी हार न मानने वाली भावना की कहानी है। हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

उन्होंने महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और देश के लिए खेलने की प्रेरणा देगी।

About The Author

1 Comment
  1. […] फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी दृष्टिबाधित लोगों की मदद और उन्हें […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.