Rampur: रालोद नेता मोहम्मद उस्मान बबलू ने संपूर्ण समाधान दिवस में उठाया गरीब परिवार के आवास का मुद्दा

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गरीब परिवार को काशीराम एवं आसरा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

रामपुर मे राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव रुहेलखंड प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू अपने समर्थकों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पहुंचे जहां पर एसडीएम सदर के सामने गरीबों की समस्या रखी दानिश और उनकी पत्नी नगमा रालोद नेताओं के साथ काशीराम आवास योजना के अंतर्गत एवं आसरा आवास योजना के अंतर्गत मकान के लिए गए थे नगमा और दानिश के पास अपना कोई मकान नहीं है मेहनत मजदूरी करके पेट भरते हैं।

रालोद नेता मोहम्मद उस्मान ने कहा राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह बराबर नारी शक्ति को और युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं और पूरे देश के अंदर हर जनपद में उनके कार्यकर्ता गरीबों को मोदी योगी और जयंत चौधरी की कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों के घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं इस दौरान सीओ सिटी तहसीलदार सदर नायब तहसीलदार से भी संबंधित समस्याएं रखी, इस मौके पर मुनाजिर हुसैन महफूज खान हाजी नन्हे शमशेर अहमद दानिश नगमा इदरीस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.