रामपुर पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल आयोजित, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Rampur: पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद रामपुर के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया । उक्त ड्रिल में पुलिस बल द्वारा दंगा /बलवा नियंत्रण के दौरान अपनायी जाने वाली समस्त विधिक कार्यवाहियों एवं टैक्टिकल उपायों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, आंसू गैस एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, बल प्रयोग की वैधानिक प्रक्रिया तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी पुलिस कर्मियो को संवेदनशील परिस्थितियों में संयम, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.