धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, आज औपचारिक रूप से संभाला कार्यभार
- रिपोर्टर: प्रमोद यादव
नई दिल्ली:
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज आधिकारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था और आगामी योजनाओं को लेकर हाई-लेवल मीटिंग की है।
नए शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में पदभार ग्रहण किया। उनके पास पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है।पद संभालते ही उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न चालू योजनाओं और नई पहलों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
