सीतापुर एडवोकेट नामिका मौर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या में “राष्ट्रीय रक्तवीरांगना” सम्मान से होंगी सम्मानित
सीतापुर एडवोकेट नामिका मौर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या में “राष्ट्रीय रक्तवीरांगना” सम्मान से होंगी सम्मानित
सीतापुर की होनहार अधिवक्ता *एडवोकेट नामिका मौर्या को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अयोध्या की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था राम कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा नामिका मौर्या को लखनऊ मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। संस्थान ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में लखनऊ मंडल में सेवा, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता के कार्य और अधिक गति से होंगे।
इसी के साथ संस्था द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में नामिका मौर्या को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए “राष्ट्रीय रक्तवीरांगना” के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।
राम कृष्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि नामिका मौर्या लंबे समय से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और रक्तदान जागरूकता में सक्रिय हैं। उनके कार्यों को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व और सम्मान दिया जा रहा है।
नामिका के इस सम्मान और नई जिम्मेदारी पर सीतापुर के अधिवक्ता गणों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
