रामपुर: जन सेवा समिति की मासिक बैठक में बिजली, सड़क और जल निकासी समेत जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर: जन सेवा समिति की मासिक मीटिंग सिटी पोस्ट ऑफिस रोड वसीम उल हसन खान के आवास पर हुई। मीटिंग में जन सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे,जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीमुल हसन खान ने बोलते हुए कहा कि जनसेवा समिति गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए बराबर काम कर रही है जिन गरीब लोगों का राशन कार्ड नहीं बन पा रहे है या उनका राशन नहीं मिल पा रहा है उसका समाधान करने का काम करती है विद्युत समस्याओं को लेकर हमारे पास बहुत से लोग परेशान थे जिनके खराब बिल खराब मीटर थे।

मासिक बिल चढ़ने पर फॉरेन लाइन काट दी जाती थी उसके लिए जन सेवा समिति के पदाधिकारी ने लगातार विद्युत अधिकारियों से मिलकर इसका निस्तारण करने का काम कर रही हैं बड़े अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं और गरीबों को मिलने वाला फ्री इलाज ऑपरेशन ब्लड दवाइयां से संबंधित लोगों को आ रही समस्याओं का निस्तारण सीएमओ और सीएमएस से मिलकर दूर करने का कार्य बराबर कर रही है।

जन सेवा समिति के नगर अध्यक्ष हारिस शम्सी ने बोलते हुए कहा की जन सेवा समिति का एक ही मकसद है गरीब बेसहारा लोगों की मदद करना हमारी समिति लगातार पिछले 3 वर्षों से लोगों की समस्या और सेवाओं का काम कर रही है अगर आप भी गरीब बेसहारा लोगों की मदद करना चाहते हैं तो जनसेवा समिति से जुड़े और सदस्य बने, जन सेवा समिति की मीटिंग में लोगों ने पहाड़ी गेट बिजली घर और जेल रोड पर विद्युत आपूर्ति की शिकायत रखी बताया कि यहां पर कइ घंटों के हिसाब से सप्लाई बंद रहती है।

मीटिंग मुजम्मिल खान ने नगर पालिका से संबंधित पान दरीबा की सड़क का निर्माण मुद्दा उठाया पान दरीबा में सड़क आज तक नहीं बन पाई मिट्टी की दलदल और कीचड़ की वजह से दुकानों के रास्ते बंद है किला गेट से लेकर जामा मस्जिद तक जो रोड डाली गई थी उसकी भी हालत बहुत खस्ता हाल है जगह-जगह से बजरी उखाड़ना शुरू हो गई है
जिसको हॉट मिक्स प्लांट से बन वाने की मांग रखी।

शिबू खान ने मोहल्ला घेर सखी मोहल्ला जौहर कॉलोनी टावर एक्सचेंज गांधी समाधि रोड पर ना तो पानी की निकासी है और 10 वर्ष से अधिक पुरानी टाइल्स पूरी तरह नीचे धस चुकी हे इससे घरों के अंदर जल भराव हो जाता है और थोड़ी बारिश घरों के अंदर पानी भर जाता है यहां पर सड़क और नाला नालियों का निर्माण होने की समस्या रखी।

इस अवसर पर वसीम उल हसन खान प्रदेश अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश रस्तोगी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हारिस शमसी नगर अध्यक्ष,
सरदार मनी सिंह युवा अध्यक्ष, वसी खान नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
शिराज शम्सी नजमी खान, मुजम्मिल खान, अयान, विपिन कुमार, सुन्नी अग्रवाल, रिषभ शर्मा, हारून खान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.