लखनऊ अग्निकांड के दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु नर्मदेश्वर मंदिर में हवन एवं विशेष प्रार्थना

रामपुर:  लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई दुखद अग्निकांड की घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की कामना से आज मिलक क्षेत्र के नर्मदेश्वर मंदिर में हवन एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार तथा पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ने हवन में सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और समूचा विश्व इस दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ,पुजारी वेदराम,पवन कुमार,चैनसुख गंगवार हवन में रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.