वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कुलदीप बिश्नोई का सिरसा में स्नेह मिलन समारोह संपन्न

ऐलनाबाद , सिरसा 22 जून। ( एम पी भार्गव ): जाट धर्मशाला सिरसा मे आयोजित स्नेह मिलन समारोह मे स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के पुत्र पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कुलदीप बिश्नोई अपने हजारों कर्मठ कार्यकर्ताओं के सामने रूबरू हुए । इस समारोह मे ठाकुर दत्त पंवार चेयरमैन मार्केट कमेटी आदमपुर संग मिलकर चौधरी कुलदीप बिश्नोई को अखिल भारतीय खटीक समाज के सिरसा जिला अध्यक्ष नरेश दायमा ने पगड़ी पहना कर श्री बिश्नोई का स्वागत किया तथा सन्त दुर्बलनाथ शिक्षा समिति खटीक समाज के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बङगुजर ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया इस सम्मान कार्यक्रम में सुरेश चन्देल , ओम डाबर, तेजपाल असवाल, प्रवेश बड़गुजर एवं जिला प्रधान नरेश दायमा अपने दर्जनों साथियों के साथ पहुंच कर श्री बिश्नोई का हार्दिक स्वागत किया , कार्यक्रम में जिला भर के सैकड़ों कार्य कर्ताओं ने भाग लिया ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.