प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों की नये भवन में हुई प्राण प्रतिष्ठा

ऐलनाबाद:  ( एम पी भार्गव ) शहर के वार्ड नंबर 9 में स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में इन दिनों बाबा श्री रामदेव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में जनसहयोग से भवन निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। किसी के तहत आज मंदिर प्रांगण में स्थित छोटे प्राचीन मंदिरों की मूर्तियों की नये भवन में प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे वैदिक विधि विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। कार्यक्रम में नरेश गर्ग व संदीप सहारण ने सपत्निक यजमान की भूमिका निभाई। मंदिर कमेटी के विजय गुप्ता ने बताया कि प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी पंडित दीनदयाल शर्मा के नेतृत्व में इन दिनों मंदिर का निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति द्वारा करवाया जा रहा है। मंदिर के अग्रभाग में माता शीतला जी, मावड़िया जी, भैरवनाथ जी व‌ खेत्रपाल जी के मंदिर काफी प्राचीन व नीचे होने के कारण माताओं-बहनों व बुजुर्गों को पूजा अर्चना करने में परेशानी हो रही थी।

इसी के चलते इन छोटे प्राचीन मंदिरों की पवित्र मूर्तियों की नए बनाये ऊंचे भवनो में प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह नये भवन मंदिर प्रांगण में ही उत्तर दिशा में चबूतरे पर बनाए गए हैं। इससे पूर्व विद्वान पंडित प्रभु राम शर्मा ने 5 दिनों तक इन मूर्तियों का विधिवत पूजन किया। उन्होंने आमजन से इस मंदिर निर्माण के कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी से जुड़े पूर्व पार्षद हरिसिंह डूडी, देवेंद्र गोयल, संजय नोपरेवाला, प्रदीप मित्तल, राजेश कथुरिया, पं. रणजीत शर्मा व अन्य कई गणमान्यजन भी मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.